फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सोशल मीडिया पर विधायक और महिला पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया में कपकोट विधायक सुरेश गढि़या और एक महिला की छवि धूमिल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रानीखेत, हरिद्वार, देहरादून तक आरोपी की खोजबीन का दावा करने वाली पुलिस ने उसे गरुड़ से गिरफ्तार किया। बुधवार को एसपी जितेंद्र मेहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा निवासी मनाखेत ने विधायक गढि़या से एक महिला का नाम जोड़कर सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट की थी। पीड़ित महिला ने आरोपी की गिरफ्तारी और विधायक से स्पष्टीकरण मांगा था। ऐसा नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। युवक के खिलाफ पीड़िता ने 30 जुलाई और विधायक कार्यालय के धर्मेंद्र सिंह दानू ने दो अगस्त को तहरीर दी थी। कपकोट पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग करने, झूठी अफवाहें फैलाने, मानहानि और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। उसके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। लोकेशन ट्रेस करने में हुई दिक्कत एसपी मेहरा ने बताया कि युवक शातिर प्रवृत्ति का है। वह समय-समय पर अपना मोबाइल स्विच ऑफ करता रहा जिससे लोकेशन ट्रेश करने में दिक्कतें आई। पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई जगहों पर दबिश दी। काफी मशक्कत के बाद युवक को गरुड़ के कंधार से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें