फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कपकोट की सरयू घाटी के गांवों में जमकर हुई ओलावृष्टि

कपकोट की सरयू घाटी के गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। करीब आधे घंटे तक हुई ओलावृष्टि से फल, सब्जी और फसलों को नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय में 20 मिनट तक हुई झमाझम बारिश में सड़कें तलैया बन गई। बारिश और बर्फबारी के बाद ठंडक का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ था। हालांकि दस बजे के बाद से बादल छाने लगे। दोपहर बाद जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान नगर के सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो गई। मंडलसेरा-आरे बााईपास पर पानी जमा होने से तलैया जैसे हालात बन गए। दोपहिया वाहनों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी। कपकोट की सरयू घाटी के गांवों में जमकर ओले गिरे। सुमगढ़, सुंडिग, सलिंग, गांसी, रिखाड़ी, चौड़ा, सुपी, हरकोट, पेठी, झूनी, मिकिलाखलपट्टा गांवों में जबरदस्त ओलावृष्टि होने के बाद क्षेत्र में सफेदी की चादर बिछ गई। ग्रामीण कुंदन टाकुली, नंदन टाकुली, महिपाल सिंह, दुर्गा सिंह आदि ने बताया कि घरों से लेकर खेत तक ओले से पट गए। खेतीबाड़ी को ओले गिरने से काफी नुकसान हुआ है। कपकोट, कांडा, दुगनाकुरी, काफलीगैर क्षेत्र में भी दोपहर के समय बरिश हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें