फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दिव्य ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत

दिव्य ज्योति कलश यात्रा का बागेश्वर जिला मुख्यालय पहुंचने पर गायत्री परिवार ने भव्य स्वागत किया। पिछले साल 18 दिसंबर को शुरू हुई यात्रा का समापन इस साल 25 दिसंबर को होगा। बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंची कलश यात्रा के समन्वयक दिनेश मैखुरी ने बताया कि यात्रा हरिद्वार से शुरू थी। यात्रा निकालने का उनका मुख्य उद्देश्य पिछले 99 सालों से शांतिकुंज हरिद्वार में जल रही अखंड दिव्य ज्योति के शताब्दी वर्ष के लिए लोगों को आमंत्रित करना है। दिव्य कलश में उसी ज्योति का अंश शामिल किया है। यात्रा के माध्यम से दिव्य ज्योति की अखंडता, प्रखरता, तेजस्व को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा पूरे 13 जिलों से होकर गुजरेगी। वर्ष 2026 में अखंड ज्योति की शताब्दी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर हरीश सोनी, दीपक परिहार, गोविंद बाफिला, रत्न रावल, राजेंद्र पूना, जगदीश चंद्र भट्ट, चंदन, दुर्गा असवाल, महिपाल दफौटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें