फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लावारिस पशुओं को लेकर रात को तहसील में धमकी महिलाएं

नगर पंचायत गरुड़ क्षेत्र और आसपास के गांव में लावारिस जानवरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान है। आक्रोशित महिलाओं ने शनिवार की रात सभी लावारिस पशुओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। देर रात तक भी महिलाएं पशुओं के साथ तहसील में ही जमी हुई हैं। वज्यूला, पासतोली, पूरडा, बैजनाथ, बिनाखोली, गढ़खेत की महिलाओं ने खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे सभी लावारिस पशुओं को खदेड़ते हुए तहसील परिषर तक पहुंचाया। बैजनाथ की महिला पूजा गोस्वामी ने कहा कि दूर दराज के गांवों से लावारिश पशुओं को बैजनाथ,गरुड़ तक लाया जा रहा है। लावारिश पशुओं द्वारा यहां के काश्तकारों की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें