फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: शराब की दुकान हटाने के लिए डीएम से मिला शिष्टमंडल

बागेश्वर के शामा में शराब की हटाने समेत 10 सूत्रीय मांगाें के लिए आंदोलन जारी है। नरेंद्र सिंह कोरंगा चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। जिपं सदस्य विजया कोरंगा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम से भेंट कर समस्याओं के जल्द निदान की मांग की। रामलीला मैदान में आठ दिन से क्षेत्रवासी आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को जिपं सदस्य विजया, उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र कोरंगा और ग्रामीणों ने डीएम आकांक्षा कोंडे को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान से क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किशोर और युवा भी शराब की दुकान से नशा खरीदकर भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। महिलाओं को शराब का सेवन करने वालों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मनमाने रेट पर शराब बेची जा रही है। कहा कि जब तक दुकान को हटाया नहीं जाएगा, ग्रामीण आंदोलन पर डटे रहेंगे। वहीं आंदोलन स्थल पर भूख हड़ताल कर रहे कोरंगा की स्वास्थ्य कर्मियों ने जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। इस मौके पर राधा देवी, शांति देवी, खष्टी देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें