फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, फॉल सिलिंग गिरने की घटना पर जताई नाराजगी

जिला अस्पताल बागेश्वर में तीन महीने पहले बनी फॉल सिलिंग गिरने की घटना को डीएम आशीष भटगांई ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमएस को इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने और संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में फैले कूड़े को सात दिन में हटाने के निर्देश भी दिए। बृहस्पतिवार की रात को जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के समीप की सीढि़यों पर फॉल सिलिंग गिर गई थी। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में घटना को तीन महीने में ही गिरी जिला अस्पताल की फॉल सिलिंग शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम भटगांई ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा। उन्होंने पर्ची काउंटर और कार्यालय का जायजा लिया। बायोमैट्रिक और रजिस्टर से उपस्थिति जांची। शिफ्ट ड्यूटी की निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए नर्सों के दिन और रात के लिए अलग-अलग रजिस्टर बनाने को कहा।  उन्होंने हर वार्ड में जाकर स्वच्छता, मरीजों की स्थिति और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जताते हुए मरीजो, तीमारदारों को स्वच्छ वातावरण देने के निर्देश दिए। सीएमएस को रिक्त पदों को जल्द भरने की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें