फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: दो से पांच सितंबर तक चलेगा कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर जुट गई है। पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चलाने जा रही है। दो से पांच सितंबर तक अभियान के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर पार्टी की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और केंद्रीय पर्यवेक्षक रोहित चौधरी और पीसीसी पर्यवेक्षक मनोज तिवारी ने अभियान की जानकारी दी। केंद्रीय पयवेक्षक चौधरी ने बताया कि एक सितंबर से पूरे प्रदेश में अभियान शुरू हो गया है। सभी जिलों में केंद्र और प्रदेश के पर्यवेक्षक पहुंचे हैं। हमारा लक्ष्य सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से एक-एक कर राय लेकर मजबूत जिलाध्यक्ष, जिला कमेटी और ब्लॉक कमेठी का गठन करना है। कमेटियों के गठन के बाद हम सशक्त संगठन बनाकर 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेंगे। आगामी चार दिनों तक पर्यवेक्षक कांग्रेस के सभी ब्लाॅकों में जाकर बैठक करेंगे। इस दौरान जनता से संवाद करने के साथ-साथ सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से भी राय ली जाएगी। पर्यवेक्षक तिवारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप संगठन बनाने पर जोर रहेगा। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने बताया कि दो सितंबर को चौंरा और कपकोट, तीन सितंबर को कांडा और कठपुड़ियाछीना, चार सितंबर को बागेश्वर और गरुड़ और पांच सितंबर को कौसानी में बैठक होगी। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष देहरादून संजय किशोर, पर्यवेक्षक महेंद्र लुंठी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें