फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कांग्रेस ने जलाया प्रदेश सरकार और भाजपा विधायक का पुतला

गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Feb 2026 04:10 PM IST

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के साथ हुई मारपीट की घटना की कांग्रेसियों ने कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ का पुतला दहन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आम आदमी तो छोड़िए अब अधिकारी अपने कार्यालय में भी सुरक्षित नहीं हैं। सत्ताधारी दल के लोग और जनप्रतिनिधि भी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिस तरीके से शिक्षा निदेशक से उनके कार्यालय में जाकर विधायक और अन्य लोगों ने मारपीट की वह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस इस तरह के कृत्यों का विरोध करती रहेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, बालकृष्ण, बसंत कुमार, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें