बागेश्वर जिले में नुमाइशखेत मैदान में टेनिस बॉल बागेश्वर प्रीमियर लीग शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में चंद्रकांत इलेवन ने सात विकेट से जीत हासिल कर प्रतियोगिता में दमदार आगाज किया। बुधवार को मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण और व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिल रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जोशी ने युवाओं के खेल को मंच देने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। आयोजक कमेटी के व्यवस्थापक नितेश वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमें भागीदारी कर रही हैं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला टीचर्स इलेवन और चंद्रकांत स्वीट के बीच हुआ। टीचर्स ने पहले खेलते हुए 238 रन बनाए। चंद्रकांत की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास, संजय नेगी, राहुल साह आदि रहे।