फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: सरकारी स्कूलाें में पुस्तक वितरण का शुभारंभ

बागेश्वर में तीनों विकासखंडों के सरकारी विद्यालयों में निशुल्क पुस्तक वितरण शुरू हो गया है। पहली बार जनप्रतिनिधियों ने किताबें बांटने का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय के जीआईसी में विधायक पार्वती दास बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित थीं, लेकिन वह नहीं पहुंच सकी। इसके बाद सीईओ विनय कुमार ने नगर क्षेत्र और आसपास के स्कूलों के शिक्षकों को पुस्तकों का वितरण किया। कपकोट के आदर्श प्राथमिक स्कूल में विधायक सुरेश गढि़या और जूनियर हाईस्कूल तिमिलाबगड़ में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने पुस्तकें बांटने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गरुड़ के प्राथमिक स्कूल गढ़सेर में पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने पुस्तक वितरण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने और अच्छे नागरिक बनकर समाज में नाम रोशन करने को कहा। यहां बीईओ कमलेश्वरी मेहता भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें