बागेश्वर में पोलिंग पार्टियां मतदान बूथों को रवाना होने लगी है। बुधवार सुबह आठ बजे चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पंडित बीडी पांडेय परिसर पहुंच गए थे। जिले में तीन निकाय नगर पालिका बागेश्वर, नगर पंचायत गरुड़ और नगर पंचायत कपकोट में मतदान होना है। नगर पालिका में 11 जबकि नगर पंचायतों में सात-सात वार्ड हैं। जिला निर्वाचन अधिकरी आशीष भटगांई ने परिसर जाकर पोलिंग पार्टियाें की रवानगी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी।