फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तराखंड के राजू ने पहलवान को दी पटकनी, दंगल देखने के लिए दर्शकों से खचाखच भरा रहा सरयू बगड़

उत्तरायणी मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। पहले मुकाबले में यूपी के अयोध्या से आए पहलवान नागेंद्र दास ने झांसी के रवि को हराया। उत्तराखंड के राजू थापा ने राजस्थान के मोनू पहलवान, पंजाब के बग्गा पहलवान ने बनारस के रजत और हरियाणा के संदीप ने संदीप पहलवान को पराजित किया। प्रतियोगिता में पहली बार महिला पहलवान भी प्रतिभाग कर रही हैं। इनका मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। दंगल देखने के लिए सरयू बगड़ दर्शकों से खचाखच भरा रहा। फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। दंगल का शुभारंभ डीएम आशीष भटगांई, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के और आयोजक सीनियर सिटीजन वेलफेयर न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने संयुक्त रूप से किया। खेतवाल ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने के लिए आयोजन किया जा रहा है।शुक्रवार को खेले गए महिलाओं के एकमात्र मुकाबले में गाजियाबाद की अंशु ने हरियाणा की सोनू को चित किया। वहां पर एसडीएम मोनिका, जितेंद्र वर्मा, नरेंद्र खेतवाल, हरीश सोनी, ईओ मो. यामीन शेख, हयात सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें