फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागेश्वर में एनसीसी का दस दिवसीय शिविर...कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर में 81 यूके बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय शिविर चल रहा है। सोमवार को एनसीसी कैडेटों को आपदा प्रबंधर, प्राथमिक उपचार और अग्नि सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई। वहीं, रेडक्राॅस की टीम ने कैडेटों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। पहले सत्र में कैडेटों को शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए पीटी कराई गई। दूसरे सत्र में रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में ट्रेनर आरपी कांडपाल और हिमांशु जोशी ने आपदा के समय स्थायी संसधनों की मदद से खोज-बचाव के गुर सिखाए। कैडेटों को डबल हैंड सीट, थ्री हैंड सीट, स्ट्रेचर निर्माण, पट्टी बांधना और सीपीआर देना सिखाया गया। कैडेटों ने खोज-बचाव का डैमो भी किया। कमान अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी और एडम ऑफिसर आलोक कोठियाल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कैडेटों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। मेजर दीप चंद्र जोशी ने बताया कि तीसरे सत्र में कैडेटों को आग लगने के प्रकार और अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई। एक समूह ने बिलौना रैंज में फायरिंग का अभ्यास भी किया। इस मौके पर सूबेदार विक्रम श्रेष्ठ, जेसीओ भोपाल सिंह, रेडक्रॉस के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कन्हैया वर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, पंकज खेतवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें