फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: पंचायत चुनाव में धाधंली का आरोप, कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

नैनीताल में जिपं अध्यक्ष चुनाव के दौरान जिपं सदस्यों के अपहरण मामले में कांग्रेस ने राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे में राज्य सरकार का पुतला जलाया। अध्यक्ष डसीला ने कहा कि नैनीताल जिले में हुए पंचायत चुनावों में सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके प्रतिनिधियों का न केवल हथियारों के बल पर अपहरण किया गया, बल्कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक सुमित आर्य के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट तक की गई। उन्होंने मामले की जांच नहीं होने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर हरीश त्रिकोटी, गीता रावल, बलवंत राम, केदार राम, भीम कुमार, नवल किशोर, प्रेम राम, बालकृष्ण, ईश्वर पांडेय, गणेश कुंअर, नवीन साह, रमेश चंद्र, जीवन पंत, विनोद पाठक, सुनील भंडारी, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें