फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: ग्रीष्मावकाश और शीतावकाश का मानदेय नहीं मिलने से आक्रोश

ग्रीष्मावकाश और शीतावकाश का मानदेय नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में रोष है। आक्रोशित अतिथि शिक्षकों ने सीईओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर धरना दिया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में जिलेभर के विद्यालयों में तैनात अतिथि शिक्षक सीईओ कार्यालय पहुंचे। अतिथि शिक्षकों का कहना कि जून 2024, जनवरी और जून 2025 के दीर्घावकाश का मानदेय अब तक नहीं दिया गया है। कहा कि अल्प वेतन में काम करने वाले अतिथि शिक्षकों को मानेदय नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने एक अगस्त 2025 से मूल विषय पढ़ाने के अतिरिक्त अन्य सभी कार्यों के बहिष्कार का एलान किया है। बावजूद इसके विभाग की ओर से अतिथि शिक्षकों को छात्रवृत्ति परीक्षा में ड्यूटी देने को कहा गया था। कहा कि अतिथि शिक्षक अब अधिक उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर हिमांशु भट्ट, मोनिका सेमवाल, बबली, रेखा, बबीता बिष्ट, शशि फर्स्वाण, किरन असवाल, भावना आर्या समेत तमाम अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें