फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर: नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए मथुरा रवाना हुए बागेश्वर और कपकोट के 29 मुक्केबाज

अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 10:32 PM IST

बागेश्वर। विद्या भारती की ओर से आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने के लिए बागेश्वर जिले के 29 मुक्केबाज मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हो गए हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर और कपकोट के ये प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं 16 से 19 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रिंग में उतरकर अपना पंच दिखाएंगे। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। दल को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सुंदर गाढि़या, चंदन कोरंगा, दुर्गा कोरंगा और कमल नगरकोटी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। रवानगी के दौरान कोच और खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पदक जीतकर लौटने की उम्मीद जताई। युवा मुक्केबाजों ने भी कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें