फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूसीसी पंजीकरण में खराब प्रदर्शन पर नपेंगे अधिकारी : डीएम

समान नागरिक संहिता के पंजीकरण की प्रगति को लेकर जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने जिले में यूसीसी पंजीकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कार्य को अभियान रूप में चलाया जाए। ग्राम स्तर पर विशेष कैंपों का आयोजन कर पंजीकरण जल्द पूरा करें।उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने- अपने विभाग में कार्यरत कार्मिकों, जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है उनका अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत पंजीकरण कराएं। कहा कि जिनका पंजीकरण अनिवार्य विवाह पंजीकरण के तहत हुआ है, वह भी यूसीसी में एक्नॉलेजमेंट अनिवार्य रूप से कराएं। जो रजिस्ट्रार इस कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाया जाएगा, उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि वे तत्काल अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ट्रेजरी से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 12533 कार्मिक कार्यरत है। इनमें से 4092 कार्मिक ऐसे हैं जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के पश्चात हुआ। 3362 कार्मिकों का पंजीकरण किया जा चुका है। 82.16 प्रतिशत कार्मिकों का पंजीकरण यूसीसी के तहत किया जा चुका है। वहां सीडीओ दिवेश शाशनी, सीएमओ डॉ. आरसी पंत, जिला कमांडेंट होमगार्ड नितिन काकेरवाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी राजेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें