फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: मल्ला महल में दो दिनी स्वदेशी उत्पाद कौशल विकास प्रदर्शनी शुरू, डीएम ने विभिन्न स्टॉलों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड रजत जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मल्ला महल में दो दिनी स्वदेशी उत्पाद कौशल विकास प्रदर्शनी और उद्यमिता, स्वदेशी उत्पाद व्यापार संगोष्ठी शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों, उद्यमियों एवं नवाचारों को प्रोत्साहित कर क्रेता-विक्रेता के बीच समन्वय स्थापित करना है ताकि जिले के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सके। क्रेता-विक्रेता कार्यशाला में उत्पादों की गुणवत्ता, आपूर्ति और विपणन संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। क्रेताओं ने स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें विशिष्ट एवं प्रतिस्पर्धी बताया। वहां मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें