फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: मटेला गांव में सीसीटीवी में कैद हुए तीन तेंदुए, दहशत का माहौल

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग के मटेला गांव में घूमते तीन तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।मटेला गांव निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में सोमवा.र की रात 12 बजे तीन तेंदुए की चहलकदमी कैद हुई। तेंदुए गांव की सड़क में घूमते दिखाई दे रहे हैं। सुबह सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह जानकारी मिली। इधर रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से तड़के और शाम को अंधेरा होते ही बच्चों को घर से बाहर न भेजने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें