उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में आमतौर पर दिखने वाला बाघ पहली बार अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम के पास शौकियाथल के जंगल में दिखा है। कॉर्बेट पार्क से सटे अल्मोड़ा जिले के मोहान क्षेत्र में कभी-कभार बाघ नजर आ जाते हैं लेकिन इनका अब तक इससे ऊपर चढ़ना नहीं हुआ। छह हजार फुट की ऊंचाई पर जागेश्वर धाम के पास बांज-बुरांश के जंगलों से घिरे शौकियाथल क्षेत्र में पहली बार बाघ दिखने से स्थानीय लोगों के साथ वन्यजीव विशेषज्ञ भी हैरत में हैं।