फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: दूसरे चरण के मतदान के लिए 3485 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन, डीएम ने दिए निर्देश

अल्मोड़ा जिले में दूसरे चरण का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए 3485 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम आलोक कुमार पांडे ने पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके के साथ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। शनिवार को 28 जुलाई को दूसरे चरण में सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग और द्वाराहाट विकासखंड के 632 मतदान केंद्रों के लिए मतदान पार्टियों का गठन किया गया। 65 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया। इस दौरान कुल । 697 मतदान पार्टियों के लिए 3485 कार्मिकों को पीठासीन अधिकारी , मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय तृतीय और चतुर्थ के रूप में नामित किया गया है। इस मौके पर सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, सीईओ अत्रेश सयाना , जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें