फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: बुढ़ाधार में पहाड़ी दरकी...घरों में मलबा घुसा, पेयजल लाइनें ध्वस्त; पहाड़ पर बने आपदा जैसे हालात

बीती रात हुई मूसलाधार बारिश भैंसियाछाना ब्लॉक के बुढ़ाधार गांव के लोगों के लिए आफत बनी। देर रात अचानक पहाड़ी दरक गई और मलबा घरों में घुसने लगा। नींद से जागे लोग घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े और मदद के लिए चिल्लाने लगे। कई पेयजल लाइनें ध्वस्त हो गईं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बुधवार रात बारिश से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से नुकसान हुआ। आसमान से बरसी आफत जिंदगी पर भारी पड़ गई। बीती रात बुढ़ाधार गांव के लोगों के लिए संघर्ष भरी रही। रात आठ बजे तेज बारिश शुरू हुई देखते ही देखते महज महज एक घंटे के भीतर पहाड़ी से भरभरा कर मलबा लोगों के घरों के भीतर भर गया। मिट्टी और पत्थर बहकर घरों में आने से लोग दहशत में आ गए। मलबा घुसते ही लोग सूझबूझ दिखाते हुए घरों से बाहर निकल आए। जिंदगी बचाने को ग्रामीणों ने बच्चों और बुजुर्गों के साथ रिश्तेदारों के घरों में शरण ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें