फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अल्मोड़ा में पुलिस अलर्ट, जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर संदिग्ध व्यक्तियों हो रही है जांच

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की साम हुए ब्लास्ट की घटना के बाद से अल्मोड़ा पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस ने जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी है। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि पुलिस जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही है। ऐसे जगहों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने जिले भर के थानों और चौकियों के प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहकर चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए पुलिस जिले भर में गश्त कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें