फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: खनन न्यास निधि से दूर होंगी बुनियादी समस्याएं, स्वास्थ्य और शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

हीरा मेहरा Updated Wed, 05 Nov 2025 03:01 PM IST

अल्मोड़ा में खनन न्यास प्रबंध समिति की मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक हुई। निधि के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि खनन न्यास निधि का उपयोग ऐसे कार्यों में किया जाएगा जो सीधे जनसामान्य के जीवन से जुड़े हों। अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अवस्थापना सुविधाओं की कमी दूर करना, विद्यालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और पेयजल आपूर्ति तंत्र को सुदृढ़ बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से प्राथमिक आवश्यकताओं वाले क्षेत्रों की पहचान करें ताकि निधि का अधिकतम और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में विकास योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों पर ठोस सुधार दिखाई दे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्र तिवारी, खनन अधिकारी राहुल रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें