बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को कई हिंदू संगठनों के लोग सड़कों पर उतरे। देवभूमि रक्षा मंच के बैनर तले एकजुट लोगों ने नंदादेवी मंदिर परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोगों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। नंदादेवी से निकला जुलूस नगर के बाजारों से होते हुए चौघानपाटा पहुंचा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों द्वारा एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया जाए जो बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करे। कहा कि बांग्लादेश सरकार यह सुनिश्चित करे कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव में शामिल कट्टरपंथियों को न्याय के दायरे में लाया जाए। उन्हें कठोर सजा दी जाए। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जुलूस में मंच के संयोजक प्रकाश लोहनी, नंदादेवी मंदिर समिति के सचिव मनोज सनवाल, प्रकाश भट्ट, दीप लाल साह, कैलाश शर्मा, रणजीत भंडारी, कुंदन रावत, मनोहर नेगी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, अनूप लाल साह, जगदीश जोशी, मदन बिष्ट, ललित किशोर पंत, नवीन पांडे, मनोज वर्मा, रूप बिष्ट, लक्ष्मण भोज, त्रिभुवन आर्या, रमेश बहुगुणा, रमेश जोशी आदि शामिल रहे।