फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: नंदादेवी परिसर में हरित योग शिविर का आयोजन, मुख्य अतिथि नगर मेयर अजय वर्मा व संजय साह ने किया शुभारंभ

हीरा मेहरा Updated Fri, 30 May 2025 05:05 PM IST

जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नगर स्थित नंदादेवी परिसर में हरित योग शिविर का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को शिविर का मुख्य अतिथि नगर मेयर अजय वर्मा व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय साह ने शुभारंभ किया। मेयर अजय वर्मा ने कहा कि तनाव प्रबंधन, एकाग्रता में सुधार, स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है। इस मौके पर योग अनुदेशकों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाती, भस्तिका आसन, प्राणायाम, मुद्रा, ध्यान, प्राणायाम, त्रिकोणासन, ताड़ासन, भुजंगासन का अभ्यास कराया। यहां डॉ. गीता पुनेठा, डॉ.अनुपम त्यागी, डॉ. मोहम्मद शाहिद, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. दीपिका धर्म सत्तू आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें