फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: साइबर सेल ने 51 गुम हुए फोन लौटाए

साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 12.20 लाख रुपये कीमत के 51 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। गुम हुए फोन मिलने पर मोबाइल मालिकों के चेहरों पर मुस्कान लौट गई। एसएसपी देवेंद्र पींचा के नेतृत्व में साइबर सेल ने अथक प्रयासों से ऊधमसिंह नगर, नैनीताल सहित अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश से लोगों के खोए अलग-अलग कंपनियों के कुल 51 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 12.20 लाख रुपये है। सोमवार को एसएसपी ने बरामद मोबाइलों को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में उनके स्वामियों के सुपुर्द किया। खोया मोबाइल वापस पाकर सभी मोबाइल स्वामियों के चेहरे में खुशी झलक रही थी। एसएसपी ने कहा कि मोबाइल खोने पर तत्काल संचार साथी पोर्टल पर आम जनमानस भी स्वयं शिकायत दर्ज करा सकते है। साथ ही नजदीकी थाने या साइबर सेल को सूचित करें जिससे खोया मोबाइल को रिकवर करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके। सर्विलांस टीम में एसओजी प्रभारी भुवन जोशी, मुदित वर्मा, इंद्र कुमार, बलवंत प्रसाद, चंपा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें