अल्मोड़ा में पार्षदों और रेडक्रास सोसाइटी ने नर्सिंगबाड़ी स्थित ऐतिहासिक कुएं की सफाई की। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को पार्षद मोनू साह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस कुंए की सफाई की गई वह 500 साल पुरान है और 24 फुट गहरा है। रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि वर्ष 2003 से इस कुंए को संरक्षित करने के लिए लगातार पत्राचार कर रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। पूर्व में भूगर्भीय टीम ने इसका सर्वे कर बताया गया कि इसका पानी पीने लायक है। इस मौके पर पार्षद अर्जुन बिष्ट, कृष्णा सिंह, दीपक वर्मा,उत्सव मल्ल, अनूप साह,रोहित वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।