अल्मोड़ा में श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी मैदान में आयोजित कुमाऊं महोत्सव के दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। रविवार शाम आयोजित स्टार नाइट में लोक गायक विक्की और सूरज ने खिड़की में बै रोली, क्रीम पौडर घिसनी किलै नै, स्वर्ग तारा हाई जुनैली राता को समेत कुमाऊंनी और गढ़वाली आदि गीतों की प्रस्तुति दी, जिन पर दर्शक झूम उठे। कुमाऊंनी लोक डांसर खुशी बिष्ट ने कुमाऊंनी नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया। कुमाऊं महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संयोजक अमरनाथ सिंह नेगी, हरीश कनवाल, हर्षित तिवारी, डॉ. संतोष बिष्ट, चेतन पांडे, प्रदीप बिष्ट, शकुन त्यागी, चंदन नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।