अल्मोड़ा में स्मैक की डिलीवरी करने आ रहे तस्कर से एसओजी और पुलिस ने 13.10 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने नशे के खिलाफ जीरो टाॅलरेन्स की नीति अपनाकर जिले के सभी थाना प्रभारियों, एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय और प्रभारी एसओजी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने लोधिया बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उसके कब्जे से 13.10 ग्राम स्मैक बरामद की। अभियुक्त रेहान निवासी वार्ड नंबर- 30 उत्तर उजाला, बनभूलपूरा जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर कोतवाली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।