फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गैरसैंण की उपेक्षा कर रही है प्रदेश सरकार : कुंजवाल

हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Feb 2025 01:47 PM IST

पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा का आरोप लगाया है। गैरसैंण के नियमित राजधानी बनने से पलायन रुकेगा। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुंजवाल ने कहा कि देहरादून में संपन्न हुए बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण में एक बार भी गैरसैंण का जिक्र तक नहीं किया गया। दो बार भाजपा की सरकार के कार्यकाल में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है। आरोप लगाया कि पलायन रोकने के लिए सरकार की ओर से निवारण आयोग भी गठित किया गया है लेकिन फिर भी पलायन जारी है।सरकार के सशक्त भूकानून को राजनीतिक स्टंट बताया। किस सरकार के समय में कितनी जमीनें बिकीं इस बारे में श्वेतपत्र जारी किया जाना चाहिए। वहां पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवक कांग्रेस के दीपक कुमार, प्रवक्ता निर्मल रावत् थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें