अल्मोड़ा में पूर्व विधानसभा स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झूठे वादे करके विकास के नाम पर लोगों को ठग रही है। हकीकत में सरकार के पास विकास का कोई विजन ही नहीं है। कहा कि कांग्रेस के समय में विकास की जो योजनाएं लागू की गईं थीं भाजपा सरकार ने उन्हें भी ठप कर दिया है। सोमवार को कुंजवाल रैमजे इंटर कॉलेज में मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।