फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath on Chhangur Baba: 'ऐसी सजा दी जाएगी जो...' छांगुर बाबा पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 08 Jul 2025 06:50 PM IST

Yogi Adityanath on Chhangur Baba: अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर शिकंजा कसता जा रहा है। इस बीच, अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जमालुद्दीन पर भड़कते हुए बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि, आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा, "हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जमालुद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं।" सीएम योगी ने कहा कि, "उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।"

इसके साथ ही सीएम योगी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, "राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें