क्या अपनी ही पार्टी से नराज चल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद वरुण गांधी? बीजेपी सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार से असंतोष जाहिर करते रहते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और किसानों सहित तमाम मुद्दों को लेकर वह अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान देते रहे है। काफी समय से वरुण गांधी के लगातार बयानों ने बीजेपी को कई मौकों पर असहज किया है, लेकिन इसके बावजूद भी अब तक पार्टी ने वरुण के खिलाफ कोई ऐक्शन भी नहीं लिया।