कानपुर में चकेरी के पटेल नगर में गुरुवार रात एक कर सवार नशेबाज ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान उसने मोहल्ले में भी मारपीट की। उसने महिलाओं से भी अभद्रता की हदें पार कर दीं। सूचना पर पहुंची पीआरबी उसे किसी तरह लेकर मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल ले गई थी। यहां पर भी उसने जमकर उत्पाद मचाया और एक सब इंस्पेक्टर से हाथापाई की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।