फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गंगा स्वच्छता अभियान में युवाओं ने बटाया हाथ, बोले- आने वाली पीढ़ी पवित्र धारा के प्रति हो संवेदनशील

गंगा निर्मलीकरण का आह्वान रविवार को नमो घाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से गंगा स्वच्छता के निमित्त जागरुकता अभियान चलाया गया। महानगर इकाई की ओर से चलाए गए अभियान में मीरा फाउंडेशन के सदस्यों ने भाग लिया। नमामि गंगे गंगा विचार मंच के ज़िला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में संस्था के दर्जनों युवा सदस्यों ने घंटों श्रमदान किया। गंगा के आंचल को मैली करती प्रदूषण कारक वस्तुओं को समेटकर निस्तारण हेतु भेजा।श्रमदान के बाद युवा सहयोगियों से संवाद करते हुए शिवम ने कहा कि सरकार की नमामि गंगे योजना का मुख्य आधार जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।गंगा निर्मलीकरण के सांस्कृतिक महायज्ञ में सबका साथ होगा तो ही गंगा की धारा साफ होगी।विशेषकर युवा शक्ति अभियान से जुड़े तो सफलता जल्द मिलेगी।इस दौरान बच्चों ने भी अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।जागरुकता अभियान में जय विश्वकर्मा, दीपशिखा कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, सपना वर्मा, प्रतिमा कश्यप, प्रियंका, प्रियांशु, वंश, आलोक, आदर्श, लक्की, वर्षा आदि रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें