गोदौलिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष कलश स्थापना कर आचार्य विनय कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-पाठ संपन्न कराया। राजेंद्र पाल ने औजारों के साथ भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तपन चटर्जी, अधिशासी अभियंता विनोद कुमार चौधरी, उपखंड अधिकारी शुभम जैन, अवर अभियंता संजय कुमार, महेश प्रसाद गौड़, विष्णुकांत सिंह, मो. इमरान, रमेश, अशोक राम, सकल, रविंद्र चौरसिया समेत विद्युत विभाग के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।