फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विश्व जल दिवस... पुष्कर तालाब को बचाने के लिए बटुकों ने बनाई मानव शृंखला

विश्व जल दिवस पर वेदपाठी बटुकों ने मानव शृंखला बनाकर पुष्कर तालाब को बचाने की अपील की। उन्होंने मानव शृंखला के जरिए देश के प्रधानमंत्री से पुष्कर तालाब के रक्षा का अनुरोध किया। शनिवार को जागृति फाउंडेशन एवं ब्रह्मा वेद विद्यालय की ओर से मानव शृंखला बनाई गई। वेद पाठी बटुकों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर तालाब के संरक्षण का संकल्प लिया। वेद मंत्रों के साथ बटुकों ने अपने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं यशस्वी होने की कामना भी की। समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. जयप्रकाश मिश्र, विशिष्ट अतिथि जयराम मिश्र, अशोक सिंह, सोनू दूबे एवं रामयश मिश्र ने वेद पाठी बटुकों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि काशी कभी आनंद कानन वन के नाम से जानी जाती थी। यहां पर कुंडों तालाबों की भरमार थी लेकिन विकास की अंधी दौड़ में नगर के कुंड तालाब, जंगल, वन समाप्त होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें