वाराणसी में बुधवार को सर्किट हाउस में महिला आयोग की सुनवाई हुई। इस दौरान चोलापुर की नीलम कनौजिया ने शिकायत करते हुए कहा कि पुलिस ने थाने से उन्हें लौटा दिया। उनका जमीन का विवाद था, ससुर और देवर कब्जा करना चाहते हैं। वह दूसरी बार महिला आयोग के पास फरियाद लेकर पहुंचीं। आरोप है कि पुलिस कहती है कि महिला आयोग को नहीं मानते।