वाराणसी के देवनाथपुरा इलाके में मंगलवार की रात एक परिवार में खतना के कार्यक्रम के दौरान भाई की पिस्टल से चली गोली से बहन की मौत हो गई। परिजनों ने घटना को पुलिस से छिपाने की कोशिश की। हालांकि, दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जैतपुरा थाने की पुलिस की मदद से महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति की तहरीर की आधार पर दशाश्वमेध थाने की पुलिस महिला के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।