कपसेठी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी रंजीत कुमार गौड़ उम्र 35 वर्ष कि बीते सोमवार को घर के पीछे स्थित एक पोखरी में शव पाए जाने से सनसनी फैल गई थी। 2 दिन बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया गया और गिरफ्तारी नहीं की गई तो उत्तेजित सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे बुधवार को दोपहर बाद धवकल गंज चौकी पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए घेराव किया और पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी किया घेराव की सूचना पाकर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज मौके पर पहुंचे किसी तरह लोगों को समझा बूझकर शांत कराया घेराव करने वाले परिजनों का कहना था कि पुलिस इस मामले को लीपा पोती कर रही है तहरीर देने के बावजूद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और ना ही उन्हें हिरासत में लिया गया तो हम लोग पुलिस के उच्च अधिकारियों का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे । प्रदर्शनकारियो का रुख भापकर पुलिस ने देर शाम चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।