आप जैसे बहुत से इंस्पेक्टर देखे हैं, सम्मान दे रहा हूं तो आप माथे पर चढ़े जा रहे हैं। हमको दबा और डरवा नहीं पाएंगे। बहुत सी कानूनी कार्रवाई देखा हूं, 35 साल हो गए राजनीति करते हुए। इससे तगड़ी सरकार मायावती की मैं देखा हूं। आइए और चलाइए लाठी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव लालू यादव और कोतवाली इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को खूब वायरल हुआ।