वाराणसी के रामनगर स्थित पशु चिकित्सालय में बारिश और सीवर का पानी भर जाने से यहां के चिकित्सक काफी परेशान हो रहे हैं। बीमार जानवरों का इलाज करवाने के लिए आने वाले लोग भी बमुश्किल अंदर जा पाते हैं। दस दिन पहले हुई बारिश का पानी परिसर में लग जाने से जहां मच्छरों का प्रकोप हो गया है वहीं, जहरीले जानवर भी निकल रहे हैं।