भगवान शिव की नगरी काशी अगले कुछ दिनों तक ब्रजधाम सरीखी दिखेगी। घर से मंदिरों तक कान्हा की बधाइयां गूंजेंगी। स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कान्हा के स्वरूप पूजे जाएंगे। शहर के तीन स्थानों पर उत्सवी रंग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। वैष्णवजन गोपाल मंदिर चौखंभा में सात दिनों तक जन्मोत्सव का उल्लास छाया रहेगा।