अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत वाराणसी के थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर को सात चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।