फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में कमिश्नर ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

वाराणसी जिले में बाढ़ का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम द्वारा नमो घाट, सुजाबाद, डोमरी तथा पड़ाव क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रभावित लोगों से कमिश्नर ने बातचीत कर उनका हाल जाना। राहत सामाग्री तथा अन्य सुविधाओं की जानकारियां ली। कमिश्नर ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने को निर्देशित किया। मंडलायुक्त द्वारा प्राथमिक विद्यालय डोमरी पहुंचकर राहत शिविर का निरीक्षण किया गया। वहीं व्यवस्थाओं को देखा गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेल्प डेस्क पर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें