फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में यूपी बोर्ड परीक्षा जारी, पारदर्शी परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरूआत हो गई है। सुबह से परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों का जमावड़ा देखने को मिला। कतारबद्ध होकर सेंटर पर प्रवेश किया और परीक्षा जारी है। बता दें कि वाराणसी में कुल 94965 छात्र छात्राएं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए कुल 125 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से केंद्र के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती है इसके साथ ही सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। दो पारियों में परीक्षा को संपन्न कराया जाना है। पहली पारी सुबह8.30 बजे से 11.45 तक और दूसरी पारी 2 बजे से 5.15 तक है। नकल माफिया पर पुलिस की पैनी नजर है। पूरी परीक्षा को 8 जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र और छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। इसके साथ ही जहां पर कापियों को रखा जाना है वहां पर भी कैमरों की नजर पैनी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें