36वी राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड मे खेला जा रहा है। इसमें महिला हैंडबॉल की स्पर्धा उधमसिंह नगर में सात से 11 फरवरी तक खेली जाएगी। इस खेल महाकुंभ मे उत्तर प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम भी हिस्सा ले रही है। उत्तर प्रदेश की टीम मे वाराणसी की नैना यादव और सुमन यादव का चयन हुआ है। नैना लेफ्ट बैक और सुमन राइट बैक पोजिशन से खेलती है। ये पहला मौका है की वाराणसी की दो बेटियां एक साथ राष्ट्रीय खेल मे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। दोनों खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है।