वाराणसी जंक्शन पर एक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक महिला की जान खतरे में पड़ गई। रविवार की सुबह करीब छह बजे वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नाै पर महिला वाराणसी-लखनऊ शटल पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच आ गई।