काशी क्षेत्र द्वारा धराली (उत्तराखंड) की दुर्भाग्यपूर्ण आपदा में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पण हेतु एवं भारत माता के चरणों में भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनूप जायसवाल के नेतृत्व में रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र के प्रति संकल्प व्यक्त करने हेतु सिगरा स्थित भारत माता मंदिर में एक भावनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।